Golden globe awards 2022 complete winners list in hindi | 79वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 2022 विजेताओं की सूची
9 जनवरी 2022 को 79वें गोल्डन ग्लोब (79th Golden Globe awards 2022) पुरस्कारों का वितरण बेवर्ली हिल्स कैलिफ़ोर्निया में किया गया. इन पुरस्कारों के तहत ड्रामा श्रेणी एवं म्यूजिकल/कॉमेडी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया जाता है.
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा) — द पॉवर ऑफ़ द डॉग
- बेस्ट फिल्म (म्यूजिकल एवं कॉमेडी) — वेस्ट साइड स्टोरी
- सर्वश्रेष्ठ एक्टर (ड्रामा) — विल स्मिथ (फिल्म- किंग रिचर्ड)
- बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल एवं कॉमेडी) — एंड्रयू गारफील्ड (फिल्म- टिक टिक बूम)
- सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस (ड्रामा) — निकोल किडमैन (फिल्म -बिंग द रिकार्डोस)
- बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल एवं कॉमेडी) — रशेल जेगलर (फिल्म- वेस्ट साइड स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर — जेन कैंपियन (फिल्म – द पॉवर ऑफ़ द डॉग)
- बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर — कोडी स्मिट मैक फी को (फिल्म – द पॉवर ऑफ़ द डॉग)बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस — एरियाना डेबोस (फिल्म- साइड स्टोरी)
- सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले (पटकथा) — केनेथ ब्रनाह को (फिल्म- बेलफास्ट)
- बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग — नो टाइम टू डाय (बिली इलिश और फिनीस ओ’कोनेल फिल्म – नो टाइम टू डाय)
- सर्वश्रेष्ठ स्कोरर फिल्म — ड्यून (हेंस ज़िमर)
- बेस्ट एनिमेशन फिल्म — एनकैंटो (Encanto)
- बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म — ड्राइव माय कार (जापानी भाषा में)
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार का इतिहास
गोल्डन ग्लोब पुरस्कार “हॉलीवुड फारेन प्रेस एसोसिएशन” (Hollywood Foreign Press Association-HFPA) द्वारा प्रदान किया जाता है। प्रथम बार 1944 में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार का आयोजन लॉस एंजेल्स में किया गया था। इस समारोह में “द सॉन्ग ऑफ बर्नाडेट” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार एवं “जेनिफर जोन्स” को “द सॉन्ग ऑफ बर्नाडेट” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया था, जबकि पॉल लुकास को “वॉच ऑन द राइन” के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्रदान किया गया था।
1951 से सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता एवं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नामांकित व्यक्तियों को दो श्रेणियों 1.नाटक, और 2.संगीत या कॉमेडी में विभाजित कर पुरस्कार दिया जाने लगा।
जनवरी 2022 कर्रेंट अफेयर्स एक पंक्ति में ——–