Jharkhand Panchayat Election 2022
- झारखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दिनांक 14.05.2022 से प्रारम्भ हुआ।
- प्रथम चरण का चुनाव 14 मई 2022 को संपन्न हुआ।
- दूसरे चरण का चुनाव 19 मई 2022 को पूरा हुआ।
- तीसरे चरण का मतदान 24 मई को हुआ।
- एवं चौथे चरण का वोटिंग 27 मई 2022 को पूर्ण हो गया।
- प्रथम चरण में 21 जिलों के 1127 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ।
- इस चरण में 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
- प्रथम चरण में सर्वाधिक वोटिंग बुंडू प्रखंड में (72.5 प्रतिशत) एवं सबसे कम राहे प्रखंड में (69.4 प्रतिशत) हुआ।
- दूसरे चरण में झारखण्ड के 16 जिलों के कुल 872 पंचायतों में मतदान हुआ।
- इस चरण में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ।
- दूसरे चरण में सर्वाधिक मत प्रतिशत पूर्वी सिंहभूम का (75.5) प्रतिशत रहा।
- इसी चरण में सबसे कम मत प्रतिशत पश्चिमी सिंहभूम का (57.83) प्रतिशत रहा।

झारखण्ड पंचायत चुनाव 2022
- तीसरे चरण के चुनाव में झारखण्ड के 19 जिलों का मतदान प्रतिशत 70.54 रहा।
- इस चरण में सर्वाधिक 79.18 फीसदी मतदान देवघर में हुआ।
- एवं सबसे कम मतदान गुमला में 61.3 प्रतिशत रहा।