विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में झारखंड सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का हल

बाजार पर्यवेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा -2007

1.शंख नदी का उदगम स्थल है :

---

गुमला रांची धनबाद गोड्डा

2 .निम्न में से कौन-सा राज्य झारखंड का पडोसी नहीं है ?

---

मध्य प्रदेश बिहार उड़ीसा छत्तीसगढ़

3 . मलेर किससे संबंधित है ?

---

सौरिया पहाड़िया बिरहोर उरांव भूमिज

4 .मैथन डैम कब और किस नदी पर बना ?

---

दामोदर -1953 बोकारो -1955 पंचेत-1956 बराकर -1958

5.2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड की आबादी के संबंध में निम्न में से कौन-सा सही है ?

---

3 करोड़ 65 लाख 2 करोड़ 28 लाख 2 करोड़ 50 लाख 2 करोड़ 69 लाख

6 . झारखंड का सर्वाधिक गर्म कुंड जिसे सूर्यकुंड कहा जाता हैं ,कहाँ स्थित है ?

---

रांची हजारीबाग धनबाद बोकारो

7 . झारखंड में वनक्षेत्र का प्रतिशत इसके कुल क्षेत्र का कितना है ?

---

29 .02 प्रतिशत 35 प्रतिशत 38 प्रतिशत 42 .05 प्रतिशत

8.किरिंग बापला किस आदिवासी से संबंधित है ?

---

संथाल बिरहोर हो भूमिज

9.झूम किससे संबंधित है ?

---

पहाड़िया संथाल बैगा थारू

10.बिरसा मुंडा का जन्म हुआ था ?

---

10 अक्टूबर ,1854 15 सितंबर ,1860 15 नवंबर ,1875 15 दिसंबर ,1890

11. 2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड का लिंगानुपात है :

---

1040 941 904 832

12.अंदी और ओपरतिपि नाम से प्रचलित विवाह निम्न में से किससे संबंधित है ?

---

उरांव मुंडा हो पहाड़िया

13. झारखंड का क्षेत्रफल भारत के क्षेत्रफल का कितना है ?

---

2.42 प्रतिशत 3 प्रतिशत 4 प्रतिशत 5 प्रतिशत
14. झारखंड में कृषि कार्य में कितने प्रतिशत भूमि का उपयोग होता है?

---

23 प्रतिशत 30 प्रतिशत 35 प्रतिशत 20 प्रतिशत
15. घुमकुड़िया निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?

---

संथाल मुंडा हो उरांव
16.2001 की जनगणना के अनुसार झारखंड के कुल आबादी में जनजातीय आबादी प्रतिशत है

---

26 .33 प्रतिशत 23 प्रतिशत 35प्रतिशत 40 प्रतिशत
17. रूबी श्रेणी के अबरख का उत्पादन झारखंड के किन जिलों में होता है ?

---

गोड्डा -देवघर पाकुड़ -साहेबगंज गिरिडीह -कोडरमा धनबाद - बोकारो
18. वर्त्तमान में झारखंड में कृषि श्रमिकों का प्रतिशत कितना है ?

---

39.52 प्रतिशत 45 प्रतिशत 40 प्रतिशत 30.10 प्रतिशत

व्याख्या
5 .(*):जनगणना -2011 के अंतिम आकड़ों के अनुसार झारखंड की कुल जनसंख्या 3,29,88,134 है
7 (*):झारखंड राज्य के कुल क्षेत्रफल में वन क्षेत्र 23,473 वर्ग किलो मीटर है ,यह कुल क्षेत्रफल का 29.45%है
8 .(*):किरिंग बापला विवाह का एक रूप है,जो संथालों में प्रचलित है
9 (a):झारखंड में स्थानांतरित कृषि को झूम कृषि कहा जाता है ,जो पहाड़िया जनजाति में प्रचलित है
10 .(c):बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर ,1875 में खूंटी जिला में उलिहातू नामक ग्राम में हुआ था
11 .(*):2011 की जनगणना के अनुसार झारखंड का लिंगानुपात 949 महिलाए प्रति हजार पुरुष है
16 .(*):राज्य में जनजातियों की कुल संख्या जनगणना -2011 के अनुसार 86,45045 है ,जो झारखंड की कुल जनसँख्या का 26.2 % है



सहकारिता प्रसार पदाधिकारी एवं अंकेक्षण पदाधिकारी परीक्षा -2007

1. झारखंड राज्य के 14 लोक सभा सीटों में कितने अनुसूचित जनजाति हेतु आरक्षित है ?

---

5 6 7 8
2. झारखंड में साक्षरता की दर जो 1991 में 41.39 प्रतिशत थी ,वह 2001 में बढ़कर कितनी प्रतिशत हो गयी ?

---

54.13 50 48.6 44.5
3. जूट की भांति झारखंड राज्य में उत्पादित रेशे को क्या कहा जाता है ?

---

पटसन सनई मेस्टा इनमे से कोई नहीं
4. झारखंड की किस महिला खिलाडी ने गुवाहाटी में आयोजित वर्ष 2007 के राष्ट्रीय खेल में अपने ही राज्य की खिलाडी को हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया ?

---

झानू हांसदा मंजुधा सोय डोला बनर्जी इनमे से कोई नहीं
5. झारखंड राज्य की कुल 70.87 लाख की अनुसूचित जनजातीय आबादी में आदिम जनजातियों की कुल संख्या कितनी है ?

---

1.92 लाख 1.87 लाख 2.04 लाख 1.73 लाख
6 .झारखंड राज्य में निम्नलिखित में से कौन-से दो जिले पूर्णतः अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है ?

---

पाकुड़ और दुमका देवघर और गोड्डा गुमला और लोहरदगा पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम
7. संथाल विद्रोह कब हुआ था ?

---

1805 1855 1860 1880
8. झारखंड में कुल मान्य अनुसूचित जनजातियां कितनी है ?

---

20 25 30 35

व्याख्या
1 .(a ):झारखंड के 14 लोक सभा सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए 5 सीटें आरक्षित है ये हैं -दुमका ,राजमहल ,लोहरदगा ,खूँटी ,तथा सिंहभूम
2 .(*):जनगणना 2011 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार झारखंड की साक्षरता 66.41% है
6 .(c ):गुमला जिला में कुल तीन विधान सभा (सिसई ,गुमला ,विशुनपुर )है तीनों विधान सभा क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है तथा लोहरदगा जिले में मात्र एक विधान सभा क्षेत्र (लोहरदगा )है जो अनु :जनजाति के लिए आरक्षित है
8 .(*):झारखंड में कुल मान्य अनुसूचित जनजातिओं की वर्त्तमान संख्या 32 है भारत सरकार ने 8 जनवरी ,2003 को कंवर को 31 वीं तथा कोल को 32 वीं जनजाति के रूप में मान्यता प्रदान की है

प्रथम संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा -2013

1. महाभारत में झारखंड को किस नाम से जाना जाता है

---

नागदेश पुण्डरीक देश गंधर्व देश मत्स्य देश
2.संख्या की दृष्टि से झारखंड की सबसे बड़ी जनजाति :

---

हो संथाल मुंडा उरांव
3. झारखंड क्षेत्र से लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या है :

---

14 16 18 20
4. पाइका क्या है ?

---

नृत्य लोकगीत चित्र कला लोक कला
5. खेरवार आदिवासी आंदोलन कब हुआ

---

1857 1860 1865 1874
6. संथाल विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?

---

सिदो -कान्हू भैरव ,चांद (a )और (b )दोनों दोनों में से कोई नहीं
7. झारखंड में कुल 30 आदिवासी समुदाय है इनमे से अधिकांश जनजातियों का स्रोत है:

---

प्रोटो -ऑस्ट्रोलायड ऑस्ट्रिक नीग्रो मंगोलयाड
8. निम्न में से कौन सही मेल नहीं है ?

---

महुआटांग अभयारण्य -पलामू तोपचांची अभयारण्य -धनबाद उधवा पक्षी विहार -साहेबगंज लावालौंग अभयारण्य -चतरा
9..झारखंड निवासी ललित मोहन राय का नाम किस क्षेत्र से जुड़ा हुआ है ?

---

संगीत खेलकूद चित्रकारी अभिनय
10..झारखंड की कितनी प्रतिशत आबादी कृषि कार्यों में लगी हुई है ?

---

70.63 86.26 90.80 92.42
11.झारखंड का राजकीय पुष्प कौन सा है ?

---

गुलाब कमल पलास गेंद

व्याख्या

2.जनसंख्या की दृष्टि से जनजातियों का क्रम है -संथाल (2410509 ), उरांव (1390459 ), मुंडा (1049767 ), हो (744850 )

6. संथाल विद्रोह (1855 -56 ) का नेतृत्व सिद्धो ,कान्हू , भैरव एवं चांद नामक चार भाइयों ने किया था इस विद्रोह को हूल आंदोलन के नाम से भी जाना जाता है

7. झारखंड में आदिवासी समूहों की संख्या वर्तमान में 32 है इसमें से अधिकांश जनजातियां प्रोटो - ऑस्ट्रोलायड प्रजाति की है इसी प्रकार अधिकांश जनजातियां ऑस्ट्रिक भाषा समूह की है

8. महुआटांड़ अभयारण्य वर्तमान में लातेहार जिला में तथा उधवा पक्षी विहार साहेबगंज जिला में स्थित है

तृतीय संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा -2008

1. राष्ट्रिय जीडीपी में झारखंड का योगदान कितना है ?

---

6% 10% 2.6% 3.25%
2. झारखंड की जनसँख्या भारत की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत है ?

---

2.16% 4% 2.72% 3.01%
3. झारखंड राज्य के गठन के बाद कितने नए जिलों का गठन किया गया है ?

---

4 6 8 5
4. झारखंड में प्रखंडों की कुल संख्या कितनी है ?

---

212 163 260 510
5. झारखंड की साक्षरता दर है

---

54.13% 52.11% 55.6% 57.6%

व्याख्या

3 . राज्य निर्माण के बाद जिलों के गठन का क्रम है - लातेहार (4 अप्रैल 2001 ) जामताड़ा (26 अप्रैल 2001 ) सिमडेगा (30 अप्रैल 2001 ) सराईकेला,खरसावां ,खूंटी एवं रामगढ (12 सितम्बर 2007)

4 . पूर्व में झारखण्ड में प्रखण्डों की संख्या 212 थी 48 नए प्रखण्डों के गठन के साथ राज्य में प्रखण्डों की संख्या बढ़कर 260 हो गई है.

5 . जनगणना 2001 के अंतिम आंकड़ों के अनुसार झारखण्ड की कुल साक्षरता दर 53.6% तथा अंतरिम आंकड़ों के अनुसार यह दर 54 .13 % थी जबकि जनगणना 2011 के अनुसार साक्षरता दर 66.41% है.

NEXT

Comment Box is loading comments...

NEXT