Table of Contents
One liner Current Affairs in hindi February 2022
सभी परीक्षा में उपयोगी एवं महत्वपूर्ण (One liner Current Affairs) कर्रेंट अफेयर्स एक पंक्ति में
- 5 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा “स्टैच्यू ऑफ़ इक्वलिटी” (Statue OF Equality) का लोकार्पण किया गया।
- “स्टैच्यू ऑफ़ इक्वलिटी” (Statue OF Equality) 11वीं सदी के संत एवं समाजसुधारक संत रामानुजाचार्य की 216 फ़ीट ऊँची प्रतिमा है
- यह प्रतिमा तेलंगाना के हैदराबाद में स्थापित की गयी है।
- “स्टैच्यू ऑफ़ इक्वलिटी” (Statue OF Equality) विश्व की दूसरी सबसे ऊँची प्रतिमा है।
- यह प्रतिमा पांच धातुओं टाइटेनियम, कॉपर, सिल्वर, ज़िंक एवं सोने के मिश्रण से तैयार की गई है।
- संत रामानुजाचार्य का जन्म 1017 ई0 में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में हुआ था, इन्होने देश भर में समानता एवं सामाजिक न्याय का प्रचार- प्रसार किया।
- लोककथाओं के अनुसार इनकी मृत्यु 1137 ई0 में 120 वर्ष की आयु में हुआ।
- आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पीएसएलवी-सी52 (PSLV-C52) के द्वारा 14 फरवरी 2022 को निम्लिखित तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया गया।
- 1.Earth Observation Satellite (EOS-04) 2.INS-2TD 3.INSPIRE -Sat-1
- वर्ष 2022 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 वर्ष सेवा देने के उपरांत इन्सैट-4बी को सेवा मुक्त कर दिया।
February 2022 One liner Current Affairs in hindi
- इकोनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा 9 फरवरी 2022 को 167 देशों के लिए जारी लोकतंत्र सूचकांक (2021) में भारत को विश्व में 46वां स्थान प्राप्त हुआ है।
- भारत के लिए सूचकांक 6.91 आंकलित किया गया है
- नॉर्वे 9.75 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर है, दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड (9.37) एवं तीसरे स्थान पर फ़िनलैंड (9.27) है।
- पाकिस्तान 4.31 अंक के साथ 104वें स्थान पर है।
- पिछले वर्ष (2020) भारत 6.61 अंक के साथ 53वे स्थान पर था।
- 13 फरवरी 2022 को फ्रैंक वाल्टेर स्टीनमीयर (Frank Walter Steinmeier) जर्मनी के राष्ट्रपति पुनर्निर्वाचित हुए।
- 18 फरवरी 2022 को अहमदाबाद की एक विशेष अदालत ने 2008 में अहमदाबाद में हुए श्रृंखलाबद्ध विस्फोट के मामले में 38 आरोपियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई।
- 11 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी ।
-
ये सभी इंडियन मुजाहिद्दीन से जुड़े थे।
Current affairs in hindi February 2022
-
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (International Mother Language Day) किस दिन मनाया जाता है — 21 फरवरी को.
-
फरवरी 2022 में वर्ल्ड गेम्स एथलीट ऑफ़ द ईयर पुरस्कार 2021 किसे प्रदान किया गया है- पी आर श्री राजेश
-
फरवरी 2022 में रक्षा ख़ुफ़िया एजेंसी का नया प्रमुख किसे बनाया गया है- जी ऐ वी रेड्डी
- देश की सुरक्षा को देखते हुए भारत सरकार द्वारा फरवरी 2022 में चीन के 54 एप्स प्रतिबंधित।
- 21 फरवरी 2022 को पशुपालन घोटाले मामले में लालू प्रसाद यादव को पांच वर्ष सश्रम कारावास एवं 60 लाख जुर्माना।
- लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दाल (RJD) के सुप्रीमो हैं।
- यह चारा घोटाले का अंतिम एवं पांचवा मामला था।
- यह मामला डोरंडा कोषागार रांची से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी से संबंधित सबसे बड़ा मामला था।
- फरवरी 2022 कर्नाटक राज्य में शिक्षकों की में नियुक्ति ट्रांसजेंडरों (किन्नर समुदाय) को 1 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
- 26 फरवरी 2022 को भारत ने अफगानिस्तान को 2500 मीट्रिक टन गेहूँ मानवीय आधार पर भेजा।
जनवरी 2022 (One liner Current Affairs) कर्रेंट अफेयर्स एक पंक्ति में _