बिहार का सामान्य परिचय (General Introduction of Bihar)
बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं ( BPSC, BSSC, Bihar Police, SI आदि) के लिए अत्यंत उपयोगी मटेरियल
-
राज्य की स्थापना: 22 मार्च 1912 (इसीलिए हर साल 22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ मनाया जाता है)
-
राजधानी: पटना
-
राज्य का क्षेत्रफल: 94,163 वर्ग किलोमीटर (क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 12वाँ स्थान)
-
बिहार का भौगोलिक विस्तार:
-
अक्षांशीय विस्तार: 24° 20′ 10″ से 27° 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश
-
देशांतरिय विस्तार: 83° 19′ 50″ से 88° 17′ 40″ पूर्वी देशांतर
-
-
राज्य की सीमाएँ:
-
उत्तर में: नेपाल देश
-
दक्षिण में: झारखण्ड राज्य
-
पूर्व में: पश्चिम बंगाल राज्य
-
पश्चिम में: उत्तर प्रदेश राज्य
-
-
राजकीय भाषा: हिन्दी (द्वितीय राजकीय भाषा: उर्दू)
-
राज्य का राजकीय वृक्ष: पीपल
-
राज्य का राजकीय पुष्प: गेंदा (Marigold)
-
राज्य का राजकीय पशु: बैल (Ox)
-
राज्य का राजकीय पक्षी: गौरैया (House Sparrow)
बिहार की राजव्यवस्था (Polity)
-
विधानमंडल: द्विसदनात्मक (विधानसभा और विधान परिषद)
-
विधानसभा सीटों की संख्या: 243
-
विधान परिषद सीटों की संख्या: 75
-
लोकसभा सीटों की संख्या: 40
-
राज्यसभा सीटों की संख्या: 16
-
प्रथम मुख्यमंत्री: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह
-
प्रथम राज्यपाल: जयराम दास दौलतराम
-
बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री: अब्दुल गफूर
-
बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री: राबड़ी देवी
बिहार का भूगोल और नदियाँ (Geography & Rivers)
-
सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला: पश्चिम चम्पारण
-
सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला: शिवहर
-
सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला: पटना
-
सबसे कम जनसंख्या वाला जिला: शेखपुरा
-
सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला: रोहतास
-
सबसे कम साक्षरता वाला जिला: पूर्णिया
-
सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला: गोपालगंज (1021)
-
सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला: मुंगेर (876)
-
बिहार की सबसे प्रमुख नदी: गंगा नदी (यह बिहार को दो भागों में बांटती है)
-
बिहार का शोक: कोसी नदी (अपने मार्ग बदलने के लिए कुख्यात)
-
अन्य प्रमुख नदियाँ: सोन, गंडक, बागमती, घाघरा, पुनपुन, और महानंदा।
इतिहास और संस्कृति (History & Culture)
-
महाभारत काल में बिहार का नाम: ‘मसाध’ या ‘प्राच्य’
-
प्राचीन नाम: मगध
-
महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति स्थान: बोधगया (बिहार)
-
महावीर स्वामी (जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर) का जन्म: वैशाली (कुण्डग्राम)
-
मौर्य साम्राज्य की राजधानी: पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना), जिसकी स्थापना उदयन ने की थी।
-
नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक: गुप्त वंश के राजा कुमारगुप्त प्रथम (इसे बख्तियार खिलजी ने नष्ट किया था)।
-
विक्रमशिला विश्वविद्यालय के संस्थापक: पाल वंश के राजा धर्मपाल।
-
चंपारण सत्याग्रह: वर्ष 1917 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में बिहार के चंपारण जिले से भारत का पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।
