Bihar GK 2026 (बिहार  सामान्य ज्ञान)

बिहार का सामान्य परिचय (General Introduction of Bihar)

बिहार की प्रतियोगी परीक्षाओं ( BPSC, BSSC, Bihar Police, SI आदि) के लिए अत्यंत उपयोगी मटेरियल
  • राज्य की स्थापना: 22 मार्च 1912 (इसीलिए हर साल 22 मार्च को ‘बिहार दिवस’ मनाया जाता है)

  • राजधानी: पटना

  • राज्य का क्षेत्रफल: 94,163 वर्ग किलोमीटर (क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में 12वाँ स्थान)

  • बिहार का भौगोलिक विस्तार:

    • अक्षांशीय विस्तार: 24° 20′ 10″ से 27° 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश

    • देशांतरिय विस्तार: 83° 19′ 50″ से 88° 17′ 40″ पूर्वी देशांतर

  • राज्य की सीमाएँ:

    • उत्तर में: नेपाल देश

    • दक्षिण में: झारखण्ड राज्य

    • पूर्व में: पश्चिम बंगाल राज्य

    • पश्चिम में: उत्तर प्रदेश राज्य

  • राजकीय भाषा: हिन्दी (द्वितीय राजकीय भाषा: उर्दू)

  • राज्य का राजकीय वृक्ष: पीपल

  • राज्य का राजकीय पुष्प: गेंदा (Marigold)

  • राज्य का राजकीय पशु: बैल (Ox)

  • राज्य का राजकीय पक्षी: गौरैया (House Sparrow)

बिहार की राजव्यवस्था (Polity)

  • विधानमंडल: द्विसदनात्मक (विधानसभा और विधान परिषद)

  • विधानसभा सीटों की संख्या: 243

  • विधान परिषद सीटों की संख्या: 75

  • लोकसभा सीटों की संख्या: 40

  • राज्यसभा सीटों की संख्या: 16

  • प्रथम मुख्यमंत्री: डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

  • प्रथम राज्यपाल: जयराम दास दौलतराम

  • बिहार के प्रथम मुस्लिम मुख्यमंत्री: अब्दुल गफूर

  • बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री: राबड़ी देवी

बिहार का भूगोल और नदियाँ (Geography & Rivers)

  • सर्वाधिक क्षेत्रफल वाला जिला: पश्चिम चम्पारण

  • सबसे कम क्षेत्रफल वाला जिला: शिवहर

  • सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला: पटना

  • सबसे कम जनसंख्या वाला जिला: शेखपुरा

  • सर्वाधिक साक्षरता वाला जिला: रोहतास

  • सबसे कम साक्षरता वाला जिला: पूर्णिया

  • सबसे अधिक लिंगानुपात वाला जिला: गोपालगंज (1021)

  • सबसे कम लिंगानुपात वाला जिला: मुंगेर (876)

  • बिहार की सबसे प्रमुख नदी: गंगा नदी (यह बिहार को दो भागों में बांटती है)

  • बिहार का शोक: कोसी नदी (अपने मार्ग बदलने के लिए कुख्यात)

  • अन्य प्रमुख नदियाँ: सोन, गंडक, बागमती, घाघरा, पुनपुन, और महानंदा।

इतिहास और संस्कृति (History & Culture)

  • महाभारत काल में बिहार का नाम: ‘मसाध’ या ‘प्राच्य’

  • प्राचीन नाम: मगध

  • महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति स्थान: बोधगया (बिहार)

  • महावीर स्वामी (जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर) का जन्म: वैशाली (कुण्डग्राम)

  • मौर्य साम्राज्य की राजधानी: पाटलिपुत्र (वर्तमान पटना), जिसकी स्थापना उदयन ने की थी।

  • नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक: गुप्त वंश के राजा कुमारगुप्त प्रथम (इसे बख्तियार खिलजी ने नष्ट किया था)।

  • विक्रमशिला विश्वविद्यालय के संस्थापक: पाल वंश के राजा धर्मपाल।

  • चंपारण सत्याग्रह: वर्ष 1917 में महात्मा गांधी के नेतृत्व में बिहार के चंपारण जिले से भारत का पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top